रविवार को तीन पालियों में होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर धारा-163 लागू
संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक रविवार को सब डिवीजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक रतूड़ा में आयोजित की जाएगी। उप जिला मजिस्ट्रेट सोहन सिंह सैनी ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे और तीसरी पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक चलेगी।
आगामी 07 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्र में धारा-163 प्रभावी रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र से 100 गज की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने पर रोक रहेगी। बिना अनुमति आग्नेयास्त्र, लाठी, डंडा, चाकू, हॉकी, स्टिक या किसी भी तरह का धारदार हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
एसडीएम सैनी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास भवन स्थित शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
चिकित्सा इकाईयों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा