हरिद्वार पुलिस

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
श्यामपुर क्षेत्र में ओवर स्पीड वाहनों के विरुद्ध चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान
चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज श्यामपुर क्षेत्र में ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
तेज गति न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य यात्रियों एवं राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़े हुए यातायात दबाव को देखते हुए सभी वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।
हरिद्वार पुलिस जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हरिद्वार पुलिस सभी वाहन स्वामी एवं चालकों से अपील करती है बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं जिससे सड़क मार्ग परवाहनों का काफी संख्या में आवागमन बना हुआ है इसलिए निर्धारित सीमा में ही वाहनों को चलाएं और सुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंचेl

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
चिकित्सा इकाईयों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिलाधिकारीने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा