आज शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करने तथा नियमित समीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री ज्योति प्रसाद गैरोला मा० उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, श्री विकास शर्मा महापौर रूद्रपुर, निदेशक श्री सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक श्री टी०एस० अन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखण्ड BDS और अर्द्धसैनिक बल की हरिद्वार में सघन चेकिंग
SSP हरिद्वार ने किया कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मैस का निरीक्षण
लगातार ड्रोन और प्रशिक्षित जवान कर रहे हैं यातायात एवं भीड़ की निगरानी