गदरपुर ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक श्री अरविंद पांडे के आवास पहुंचकर उनके बच्चों को आशीर्वाद दिया।
इस मौके जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,अनेक जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने 40 वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को किया ब्रीफ
वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान मेला के दृष्टिगत संपूर्ण हर की पैड़ी क्षेत्र से लगातार अतिक्रमण हटाया जा रहा है