स्वस्थ जीवन शैली एवं योगाभ्यास” संवाद सत्र सम्पन्न :
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निरामया योगम रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा मातृांचल वाटिका में 50 बालिकाओं के लिए एवं एच.ई.सी.ग्रूप आफॅ एजूकेशन जगजीतपुर 40 स्टूडेंट्स के लिए 18 जून को , “स्वस्थ जीवन शैली एवं योगाभ्यास” संवाद सत्र एवं योगाभ्यास कराया गया। जिसका संचालन निरामया योगम के योगाचार्य डा.विशाल और मनीषा एवं पारुल, योग प्रशिक्षक ने किया।इस अवसर पर चांदनी,रितू शर्मा, रेखा गोस्वामी, नेहा आदि उपस्थित रहीं।वाटिका की मार्गदर्शक माॅ ममता अग्रवाल जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वस्थ, सुखी,दीर्घायु जीवन योगिक अनुशासन से ही प्राप्त किया जा सकता है।18 जून को आयोजित स्वस्थ् जीवन शैली एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग,हरिद्वार एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड के साथ संयुक्त रूप से किया गया।
— कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग,हरिद्वार एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड के साथ संयुक्त रूप से किया गया।

More Stories
14वें उपराष्ट्रपति, भारत श्री जगदीप धनखड़ जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ जी का परमार्थ निकेतन आगमन
हरि नाम ही मनुष्य जीवन के कल्याण और मुक्ति का साक्षात मार्ग: मोहन शरण महाराज
हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी