
हरिद्वार।
प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश महामंत्री पद पर सुमित अरोरा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र चौटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश मारवाड़ी व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट को बनाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर आयोजित बैठक को प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि
प्रदेश सरकार को शीघ्र ही चारधाम यात्रा को खोलना चाहिए। वही बैठक में व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की भी माँग की गई। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि सरकार को तत्काल चारधाम यात्रा को खोला जाना चाहिए। वही दो साल से कोरोना से टूटे हुए व्यापारियों को सरकार को अब राहत देनी चाहिए। चौधरी ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों की एक बार भी सुध नहीं ली है। अब यदि उत्तराखंड सरकार व्यापारी को राहत नहीं देती है, तो प्रदेश व्यापार मण्डल अब वो आन्दोलन खड़ा करेगा जिसकी कल्पना भी सरकार ने नहीं की होगी।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौटाला ने कहा कि व्यापार मण्डल को अब राजनीति का अड्डा नहीं बंनने नहीं दिया जाएगा। आज सरकार मूक दर्शक बनकर व्यापारी को उजड़ते हुए देख रही है और सब व्यापार मण्डल भी सरकार को मोन सहमति दे रहे है। आज केवल हमारा प्रदेश व्यापार मण्डल ही सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहा है। इस दौरान आयोजित बैठक में मुख्य रूप से हर की पैड़ी अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, रिकी अरोरा, मानस गोयल, प्रवीण शर्मा, मनोज सिरोही, दीपक गोनियल, दीपचंद, सुमित अरोरा, चंद्रशेखर गोस्वामी, राजकुमार अग्रवाल व पुष्पेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए