
हरिद्वार।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) इकाई हरिद्वार, उत्तराखंड के तत्वाधान में आगामी 25 अक्टूबर को अमर शहीद, पत्रकारिता के पुरोधा स्व आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरिद्वार इकाई के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। करोना की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनयूजेआई हरिद्वार के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी की 26 अक्टूबर जन्म तिथि और 25 मार्च पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजनेता, पत्रकार शिक्षक एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला