चमगादड़ टापू एवं भीमगोड़ा क्षेत्र में आज दूसरे दिन भी चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान
तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान
सोमवती अमावस्या के उपरांत फैली गंदगी को देखते हुए चमगादड़ टापू एवं भीमगोड़ा क्षेत्र में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
आज स्वच्छता अभियान में आपदा प्रबंधन ,एनडीआरएफ, शांतिकुंज,नगर निगम,सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि हुए शामिल
हरिद्वार , तीर्थ नगरी हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में आज दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।

सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के उपरांत उत्पन्न हुई गंदगी को तत्काल हटाने हेतु चमगादड़ टापू एवं भीमगोड़ा क्षेत्रांतर्गत आज व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया तथा क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/संयोजक स्वच्छता अभियान मीरा रावत ने अवगत कराया है जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में आज दूसरे दिन भी सफाई अभियान निरंतर चलाया गया, सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुई गंदगी को साफ करने के लिए 20 जून एवं आज 21 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्य में आपदा प्रबंधन विभाग,एनडीआरएफ,शांतिकुंज,नगर निगम एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,शांतिकुंज के साधक सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
NEET-2026 परीक्षा: अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूर्ण