कोतवाली मंगलौर
कानून व्यवस्था बिगड़ने लोगों पर हरिद्वार पुलिस की लगातार करवाई
ग्राम लिब्बरहेड़ी उपद्रव प्रकरण में मंगलौर पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई
अराजकता फैलाने वाला एक अन्य आरोपी दबोचा, फरार की तलाश जारी
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर ग्राम लिब्बरहेड़ी में हुए उपद्रव एवं हिंसक झगड़े के मामले में मंगलौर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
दिनांक 08 जून 2026 को कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लिब्बरहेड़ी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव, मारपीट एवं हिंसक झड़प हो रही थी। घटना में कई लोग घायल हुए थे तथा क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से उपद्रव में शामिल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय उप जिलाधिकारी रुड़की न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। साथ ही मौके से फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
घटना के संबंध में वादी नईम पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में घर में घुसकर हमला करने, बलवा, हत्या के प्रयास, मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज एवं अन्य गंभीर धाराओं में 09 नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को निरीक्षक मंगलौर द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों के घरों तथा अन्य संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 22.06.2026 को गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अन्य वांछित आरोपी को दबोचा।
आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
दानिश उर्फ मोहम्मद दानिश खान पुत्र मोटा उर्फ मोहम्मद सईद अख्तर खान निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक मनोज कठैत
2. हेड कांस्टेबल विकास
3. पीआरडी अमित

More Stories
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख
मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूचीः डीएम
हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप