देहरादून।
नगर निकाय कर्मियों की सामूहिक बीमा योजना के वर्ष 2014 से लंबित भुगतान को जल्द जारी करने और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को प्रदेश के समस्त ननगर निकाय कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर हैं। इससे सभी ननगर निगमों, पालिका और नगर पंचायत में कामकाज ठप है। नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने 20 सितंबर से प्रदेशव्यापी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। बेमियादी हड़ताल के दौरान समूचे प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप करने का एलान भी किया गया है। देहरादून नगर निगम में तालाबंदी के बाद नगर विकास कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नाम बहादुर और महामंत्री प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से कर्मचारियों को सामूहिक बीमा के लंबित देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। राजस्व एवं सफाई निरीक्षक संवर्ग की पदोन्नति सूचि तक जारी नहीं की गई और राज्य कर्मचारियों के समान मकान किराये का भत्ता देने का शासनादेश भी जारी नहीं हुआ है। महासंघ ने इन मांगों को पूरा करने समेत राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को केंद्रीयकृत सेवा में पदोन्नति का मौका देने, राज्य कर्मचारियों के वेतन की तरह निकाय कर्मचारियों का वेतन कोषागार के माध्यम से देने, निकायों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति देने की मांग की हुई है।महासंघ के अनुसार इन मांगों को लेकर शासन से कईं दफा पत्राचार किया जा चुका है पर उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा। महासंघ ने इससे नाराज होकर व्यापक आंदोलन का निर्णय लिया है। इस दौरान महासंघ के राजधानी अध्यक्ष वेद प्रकाश बिजल्वाण, प्रांतीय उप महामंत्री चंद्रप्रकाश बड़ोनी, नवनीत गुप्ता और गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश