June 25, 2026

क्षेत्र समिति लक्सर की बैठक ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार अध्यक्षता में आयोजित

क्षेत्र समिति लक्सर की बैठक ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार अध्यक्षता में आयोजित

हरिद्वार , लक्सर विकासखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विकास योजनाओं से संबंधित एवं समस्याओं से भी सदन को अवगत कराया गया। क्षेत्र समिति की बैठक में गरम पंचायत  भीकमपुरा के प्रधान डेरा अवगत कराया गया कि उनके गांव में हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया गया। प्रधान मख़ालीपुर ने अवगत कराया है कि उनकी ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है।प्रधान ग्राम पंचायत खानपुर ब्रह्मपुर ने अवगत कराया है कि पेयजल द्वारा संचालित पानी के प्रेशर कम है, जिस कारण पानी कम आने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान मुंडाखेड़ा ने अवगत कराया है कि उनके पंचायत में पेयजल की लाइनों के कुछ कनेक्शन टूटे हुए है,जिनके ठीक करने की मांग की गई।प्रधान ग्राम पंचायत सेठपुर ने क्षेत्रों में सड़को में गड्ढे होने की शिकायत की गई।
क्षेत्र समिति के बैठक में पेयजल की समस्या सहित चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी सुनी, क्षेत्र समिति की बैठक के दौरान ब्लॉक पमुख ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आ रही सभी समस्याओं का जल्दी निराकरण कर लिया जाएगा, साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी गांव में ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए साथ ही समयबद्धता के साथ उनकी समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
क्षेत्र समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की जो भी समस्या रखी गई है,उन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने यह भी अवगत कराया कि बजट से संबंधित समस्याओं के लिए शासन स्तर पर पत्रकार किया गया है।
उन्होंने मुंडाखेड़ा में पानी के कनेक्शन को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र समिति के सदस्यों से गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग करने की अपेक्षा की गईं।
बैठक के संचालन खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास धर्मवीर सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी समेत ग्राम प्रधान,क्षेत्र समिति सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।