October 18, 2026

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे

रूद्रपुर । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव 28 जून रविवार को देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर मध्यान्ह् 12 बजे आईजीएल काशीपुर पहंुचेगें। मुख्य सचिव 12.30 से 02 बजे तक निर्माणाधीन रिंग रोड, सुदृढीकरण के कार्य रामनगर रोड एवं इलैक्ट्रोनिक पार्क, सिडकुल का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण करेगें। मुख्य सचिव अपरान्ह् 02 बजे काशीपुर से प्रस्थान कर 03 बजे रूद्रपुर पहंुचेगें तथा 03 बजे से 04 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्य सचिव 04 बजे से सांय 06 बजे रिंग रोड रूद्रपुर एवं पी0एम0ए0वाय0 तथा निर्माणाधीन पंतनगर एयरपोर्ट के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेगें, उसके बाद मुख्य सचिव रामनगर नैनीताल के लिए प्रस्थान करेगें।