June 30, 2026

03 जुलाई को झबरेड़ा में रोजगार मेला, लगभग 300 रिक्त पदों पर चयन हेतु युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

03 जुलाई को झबरेड़ा में रोजगार मेला, लगभग 300 रिक्त पदों पर चयन हेतु युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

हरिद्वार, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा जनपद के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 03 जुलाई 2026 को देव फार्म हाउस, झबरेड़ा, जिला हरिद्वार में प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सिडकुल, हरिद्वार एवं रुड़की स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयाँ प्रतिभाग करेंगी। मेले के माध्यम से लगभग 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, स्नातक एवं परास्नातक योग्यता रखने वाले तथा 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्र. जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 03 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण-पत्रों, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस10:00 में प्रातः बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

You may have missed