देहरादून।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं। ताकि इसका फायदा उन्हें आगामी चुनाव में मिल सके। इसी क्रम में गुरुवार (16 सितंबर) से कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभियान के तहत 10 लाख सदस्य बनाने और प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें 10 लाख नए सदस्य बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस निश्चित रूप से जीत का लक्ष्य पूरा करेगी। पार्टी के प्रति आम लोगों की सोच है कि कांग्रेस 2022 में बेहतर प्रदर्शन करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इस बार आम जनता की अपेक्षाओं से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन 2022 के विधानसभा चुनाव में करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए