आर सेटी का 13 दिवसीय सीसीटीवी व सुरक्षा अलार्म प्रशिक्षण 8 जुलाई से, जनपद स्तरीय अधिकारी देंगे मार्गदर्शन
स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान RSETI द्वारा 13 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण 08 जुलाई, बुधवार से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण का आयोजन पुराना विकास भवन में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में चयनित युवाओं को सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन एवं सुरक्षा अलार्म सिस्टम की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवा अपना खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकें।
निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहकर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं को प्रोत्साहित करें और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दें।

More Stories
रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा
मुख्य सचिव ने की चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा, उत्तराखण्ड में विमानन अवसंरचना के विस्तार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर