
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वाटिका पार्क, गोविंदगढ़ सेवा बस्ती देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक मदन कौशिक, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश