
हरिद्वार।
सुप्रयास कल्याण समिति (रजि) शिक्षा प्रकल्प की एक बैठक शुक्रवार को चेतन ज्योति आश्रम में संस्था अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नाथ गौस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती हर्ष कालरा ने किया। बैठक में शैक्षिक वर्ष 2021-22 हेतु आर्थिक रूप से अशक्त किन्तु प्रतिभावान छात्रों के प्राप्त आवेदनों पर इस शैक्षिक वर्ष का शैक्षिक व्यय वहन करने का निश्चय किया गया।
*संस्था सचिव रमेश रतूडी, सोमित डे सचिव (शिक्षा समिति), डॉ अनिरुद्ध पोरवाल, श्रीमति कामना गोयल, श्रीमती बिन्दु बलूनी द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के तथ्यों को प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर महामंत्री डॉ सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री कौशल किशोर मित्तल, पारेश्वर जोशी, नीरज ममगाई व धीरज पचभैया द्वारा नियमानुसार सर्वसम्मति से 21 छात्रों का वित्तीय पोषण करने का निश्चय किया गया। बैठक में निर्णय लेते हुए सोमवार से चयनित छात्रों के विद्यालयों में लिखित सूचना प्रदान कर सभी के सहयोग से उनका शैक्षिक शुल्क बैंक चेक द्वारा जमा करवाना प्रारंभ किया जाएगा।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश