
हरिद्वार।
कांग्रेस की तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण आज धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हो गया है। हरिद्वार शहर में सुबह 10 बजे दूधाधारी चौक से परिवर्तन यात्रा का आगाज हुआ। इससे पहले हरकी पौड़ी पहुंचकर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक करने के बाद कांग्रेस का काफिला ज्वालापुर के लिए रवाना हुआ। इस परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता शामिल हैं।
बता दें कि शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी यात्रा में शामिल थे, लेकिन एकाएक पंजाब में उठे संकट के कारण उनको तुरंत पंजाब भेजा गया है। हालांकि, हरीश रावत की बेटी अनुपमा यात्रा में मौजूद हैं। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक और गंगा पूजन के बाद यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हुई.कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक और गंगा पूजन के बाद यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हुई। ज्वालापुर में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद भेल में जनसभा होगी और फिर बहादराबाद के लिए रवाना होगी। बहादराबाद में जनसभा के बाद यात्रा रुड़की के लिए रवाना होगी। तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को देहात विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकलेगी। सोमवार को यात्रा फेरूपुर से कनखल पहुंचेगी, जहां जनसभा होगी।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश