साईबर सैल
ऑनलाइन सूट आर्डर करने के दौरान महिला हुई थी ठगी का शिकार, कड़ी मशक्कत के बाद साईबर सैल ने लौटाए करीब ₹ 34000/- रुपये
एक्सपेंसिव ऑर्डर पर कुछ एडवांस देने की डिमांड, खाते से पैंतीस हजार से ज्यादा रकम की हो गई थी कटौती
नुकसान की भरपाई से परिवार को मिली राहत, पीड़िता के पति ने जताया हरिद्वार पुलिस का आभार
शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम में ऑनलाइन वीडियो देखकर एक शूट ऑर्डर किया गया था। कुछ समय पश्चात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर यह बताया गया कि ऑर्डर बहुत एक्सपेंसिव होने के कारण कुछ धनराशि और भेजनी होगी जो बाद में वापस मिल जाएगी। साईबर फ्रॉड के झांसे में आकर महिला ने अपने खाते से 35998/- रू0 गंवा दिए।
पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर हरकत में आयी साईबर सेल हरिद्वार टीम ने विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कड़ी मशक्कत के बाद शिकायतकर्ता से ठगी गई धनराशि में से 34012/- रु0 वापस दिलाए गये। शिकायतकर्ता द्वारा साइबर सैल कार्यालय आकर टीम का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
मुख्य सचिव ने परेड ग्राउंड में अंडरग्राउंड पार्किंग और सचिवालय अंडरग्राउंड पार्किंग के सम्बन्ध में बैठक ली
सेवा पखवाड़ा बना जनसेवा का महाअभियान, प्रदेशभर में हजारों नागरिकों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 3 भट्टी एवं 15000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया