
मसूरी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी एमपीजी कॉलेज का निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान गणेश जोशी विपक्ष पर हमला करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। वह अपना काम कर रहे हैं. वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों की कमी है। इस कारण छात्र-छात्राओं को देहरादून व अन्य जगह पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है। जिससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जल्द कॉलेज की समस्याओं को दूर करने के साथ ही शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में रोजगारपरक विषयों को शामिल करने के लिए जल्द उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बैठक की जाएगी। गणेश जोशी ने कहा कि कॉलेज के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व में भी कॉलेज को 80 लाख रुपए दिए गए थे, जिससे कि कॉलेज को अपग्रेड किया जा सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। वह अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को हराने के लिए सभी दल एक हो गए थे परंतु उससे कुछ नहीं हुआ। पहले से ज्यादा बहुमत से केंद्र में सरकार मोदी के नेतृत्व में बनी। वहीं उत्तराखंड में भी विपक्ष कुछ भी कर ले, जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब विपक्ष के लोग घरों में बैठे थे तो भाजपा के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता अपनी जान हथेली में रखकर लोगों की मदद कर रहे थे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश