सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत प्रतापनगर में बहुउद्देशीय जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित
“राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान ने पलायन रोकने और पहाड़ों के समग्र विकास का किया आह्वान*
प्रतापनगर में गूंजा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान, महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण पर रहा फोकस
प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड प्रतापनगर में बहुउद्देशीय जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद) श्री खेम सिंह चौहान रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख क्षेत्र पंचायत चंबा मनीषा पवार द्वारा की गई।
राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य पहाड़ों को हराभरा बनाना, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा पलायन को रोकना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व भी है कि वह अपने गांव, ग्राम पंचायत और पहाड़ के विकास में योगदान दे।
उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अपनी पैतृक भूमि बेचकर मैदानी क्षेत्रों में छोटे-छोटे भूखंड खरीद रहे हैं, जिससे उनका अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ाव कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में स्वतंत्र और प्राकृतिक वातावरण में रहने वाले लोगों के लिए मैदानी क्षेत्रों का सीमित जीवन संतोषजनक नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपनी जमीन, संस्कृति और गांवों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
आज के कार्यक्रम की थीम ‘महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण’ रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा थीम से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा जयेंद्र सेमवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गोविंद सिंह रावत, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा हर्षमणि सेमवाल, मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर मनोज रमोला, मंडल अध्यक्ष मुखेम वसंत चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) संजय गौरव, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सी.बी. पुन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास मकान गिरने की घटना में फायर सर्विस ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला
जलभराव के बीच कोतवाली लक्सर और SDRF का सफल रेस्क्यू अभियान
कोतवाली नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़