*यातायात पुलिस हरिद्वार*
*SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित*
*सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर हुई समीक्षा बैठक*
आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत आज यातायात पुलिस लाइन, कमलदास कुटिया में यातायात पुलिस एवं सीपीयू के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात विपेंद्र कुमार द्वारा की गई।
सम्मेलन में यातायात पुलिस हरिद्वार, यातायात पुलिस रुड़की तथा सीपीयू हरिद्वार एवं रुड़की के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने गत कांवड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना तथा कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए व्यवहारिक सुझावों पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर सीपीयू प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिद्वार संदीप सिंह नेगी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात रुड़की राजेंद्र नाथ ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, बेहतर समन्वय, सतर्कता, प्रभावी यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार तथा त्वरित निर्णय क्षमता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगामी कांवड़ मेला-2026 के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण समर्पण, टीम भावना एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
एसएसपी नवनीत सिंह की अनुभवी लीडरशिप की हो रही सराहना