July 14, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को मिला करियर और कौशल का मार्गदर्शन

राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को मिला करियर और कौशल का मार्गदर्शन

सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया।

इस संवाद में छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और पठन-पाठन की विविध गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा उनका वृत्तिक मार्गदर्शन भी किया गया ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुन सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं रोजगार योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि इंटरमीडिएट पास करने के बाद भारतीय सेना, मर्चेंट नेवी, पुलिस और अन्य विभागों में भर्ती के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे भाग लिया जा सकता है। संबंधित तैयारियों और आवश्यक योग्यताओं की सम्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में कुल 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और उत्साहपूर्वक सवाल-जवाब में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, किशन रावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।