संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ
650वीं जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता और समानता का लिया गया संकल्प
सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज उनकी पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल जी ने प्रतिभाग कर गुरु महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही समरसता का प्रतीक कलश लेकर उत्तराखण्ड के लिए रवाना हुए।
श्री कर्णवाल जी ने कहा कि गुरु रविदास जी ने पूरे जीवन “मन चंगा तो कठौती में गंगा”, “सबको समान” और “बेगमपुरा” का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समानता और बंधुत्व की नींव रखी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार भी गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
650वीं जयंती वर्ष पर चलाए जा रहे इस “समरसता संकल्प अभियान” के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव तक गुरु महाराज के विचारों को पहुंचाया जाएगा। इसके अंतर्गत कलश यात्रा, दीपोत्सव, संगोष्ठी एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में संत समाज, महापीठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री
जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज