पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
हरिद्वार में कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और उत्कृष्ट रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे दो युवकों की जान बचाई।
🔹 प्रथम घटना में झांसी निवासी सुधीश ठाकुर (18 वर्ष) स्नान के दौरान तेज बहाव में फंस गए। घाट पर तैनात SDRF जवानों ने तत्काल नदी में उतरकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।
🔹 दूसरी घटना में बागपत निवासी राहुल (28 वर्ष) गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
🙏 रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों ने SDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

More Stories
कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी:आनंद वर्द्धन
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश