July 31, 2026

लगभग 39 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत होमगार्ड जवान श्री सत्यपाल हुए सेवानिवृत्त

हरिद्वार पुलिस

लगभग 39 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत होमगार्ड जवान श्री सत्यपाल हुए सेवानिवृत्त, क्षेत्राधिकारी कार्यालय मंगलौर में दी गई भावभीनी विदाई

क्षेत्राधिकारी कार्यालय मंगलौर, जनपद हरिद्वार में कार्यरत होमगार्ड जवान संख्या 2530 श्री सत्यपाल पुत्र स्वर्गीय तेल्लूराम, कम्पनी-5, मंगलौर, जनपद हरिद्वार आज दिनांक 31.07.2026 को लगभग 39 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए।

श्री सत्यपाल वर्ष 1987 में जनपद सहारनपुर में होमगार्ड विभाग में भर्ती हुए थे। अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न थानों, मेलों, यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय मंगलौर में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

सेवा अवधि के दौरान उनका व्यवहार सदैव जनता एवं सहकर्मियों के प्रति मृदुभाषी, सहयोगात्मक एवं अनुकरणीय रहा। अपने उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के कारण उन्होंने विभाग में एक अलग पहचान स्थापित की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मंगलौर एवं कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा श्री सत्यपाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।