गंगा के तेज बहाव में बह रहे भोले को जल पुलिस ने सकुशल बचाया
आज दिनांक 31/07/2026 को अभिषेक पुत्र श्री सुरेंद्र कुमार (उम्र 24 वर्ष), निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली शिवसेतु, हर की पैड़ी पर गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे।
एएसआई अतुल सिंह के नेतृत्व में जल पुलिस हर की पैड़ी गश्त दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके उपरांत उनके साथी निशांत को भी गंगा में स्नान के दौरान पूरी सावधानी बरतने की समझाइश एवं आवश्यक हिदायतें देकर अभिषेक को उनके सुपुर्द किया गया।

More Stories
DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न
लगभग 39 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत होमगार्ड जवान श्री सत्यपाल हुए सेवानिवृत्त
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी