August 6, 2026

‎आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई और पोषण का लिया जायजा

‎आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई और पोषण का लिया जायजा
‎‎जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी के नौनिहालों को पढ़ाया, परखी प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता
‎‎सूचना/टिहरी/: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा स्थित सुमन कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थिति पंजिका, पोषण पंजिका सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, उनके नियमित वजन परीक्षण तथा पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
‎‎जिलाधिकारी ने सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा उनके वजन एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
‎‎इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए ब्लैकबोर्ड पर उन्हें अंग्रेजी वर्णमाला एवं प्रारंभिक अक्षर ज्ञान का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों से वर्णमाला तथा प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों की पुस्तकों का भी अवलोकन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
‎‎निरीक्षण के दौरान सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी उपस्थित रहीं।