धानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत उत्तराखंड के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आवेदन आमंत्रित
हरिद्वार, जिला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसायटी (UKSDS) ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के युवाओं से निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगोन्मुखी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों, महिला अभ्यर्थियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण उत्तराखंड के सात जनपदों नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, चमोली एवं नई टिहरी में संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए वेब डिज़ाइनर, सोलर पीवी इंस्टॉलर, वेल्डर, ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन, डिजिटल मित्र, नेचर/ट्रेकिंग गाइड, आईटी टेक्निकल सपोर्ट, वेब डेवलपर सहित लगभग 26 विभिन्न जॉब रोल उपलब्ध हैं।
अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं उत्तीर्ण (जॉब रोल के अनुसार) निर्धारित की गई है। आयु सीमा 15 से 45 वर्ष रखी गई है तथा प्रशिक्षण अवधि 3 से 4 माह होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसायटी की वेबसाइट एवं पंजीकरण पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है। टोल फ्री नंबर 18008902414 तथा मोबाइल नंबर 7618222334 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई बूथों का किया निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास भवन स्थित शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण