*संजीवनी ब्लड सेंटर का उद्घाटन करेंगे आज 10:30 बजे सुबह आचार्य बालकृष्ण*
*हरिद्वार।* मेडिकल के क्षेत्र में हरिद्वार एक उपलब्धि प्राप्त करने जा रहा है। समाजसेवी एवं प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि आज चंद्राचार्य चौक के निकट *संजीवनी ब्लड सेंटर* खोला जा रहा है जिसका उद्घाटन *आज सुबह 10:30 बजे जाने-माने आयुर्वेदाचार्य और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आयुर्वेद ऋषि आचार्य बालकृष्ण मुख्य अतिथि के रूप* में करेंगें। इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक और हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह* मौजूद रहेंगे।यह ब्लड सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और इसमें विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीन लगाई गई हैं।डॉ रविकांत शर्मा ने बताया कि इस तरह का हरिद्वार में पहला ब्लड सेंटर स्थापित होने जा रहा है। डॉ रविकांत शर्मा हरिद्वार में पहले से ही कई वर्षों से रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे हैं जो एक विश्वसनीय और भरोसेमंद पैथोलॉजी लैब मानी जाती है। इस अवसर पर हरिद्वार के जाने-माने एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, डॉ अक्षय शर्मा, शांतनु गुप्ता, आशीष शर्मा, अभय शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे।

More Stories
केदारनाथ में मरीज की बिगड़ी हालत, हैली एम्बुलेंस से AIIMS ऋषिकेश रेफर
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, नौनिहालों से संवाद कर जानी उनकी रुचियां
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां