गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण
गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
टनल में फंसे तीन श्रमिकों की खोजबीन लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य बचाव दलों की टीमें मौके पर पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। टनल में जमा पानी की सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से निकासी की जा रही है, ताकि बचाव कार्यों को गति मिल सके।

More Stories
120 वे वार्षिकोत्सव पर सीता खोज,जटायु उद्धार,शबरी संवाद,सुग्रीव मित्रता,बाली वध लीला का मंचन रंगमंच पर किया गया
12 दिसम्बर 2026 को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू