मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश l
खटीमा सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुँचे। उन्होंने हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।
इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम,सुखदेव सिंह नामधारी,किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया,दान सिंह रावत,सतीश चन्द्र भट्ट,रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।

More Stories
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की जनपद रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा