जनपद ऊधमसिंह नगर में मनःप्रभावी औषधि ट्रामाडोल के बिक्री एवं भंडारण के सत्यापन हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से प्राप्त आदेशों तथा उप औषधि नियंत्रक, के निर्देशन में आज दिनांक 19/08/26 को उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह काशीपुर के नेतृत्व में औषधि विभाग, ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा काशीपुर स्थित विभिन्न थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई ।
छापेमारी के दौरान जय लक्ष्मी सर्जिकल, काशीपुर एवं बंसल फार्मास्यूटिकल, काशीपुर पर ट्रामाडोल के क्रय के सापेक्ष विक्रय एवम पेमेंट का सत्यापन ना पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों के औषधि संबंधी क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए दुकान को बंद करने की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में यूनिक सर्जिकल मोहल्ला अल्लिखाँ के फ़र्म स्वामी के मौके पर भाग जाने व बुलाने पर भी नहीं आने पर प्रशासन द्वारा फर्म को सील की जाने की कार्यवाही की गई ।
नाइस मेडिकोज, काशीपुर को ट्रामाडोल के क्रय-विक्रय के दस्तावेज 07 दिवस के भीतर सत्यापन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों में आगे भी ज़िले में कार्यवाही जारी रहेगी ।
निरीक्षण दल में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, ऊधमसिंह नगर नीरज कुमार; वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट; औषधि निरीक्षक, ऊधमसिंह नगर निधि शर्मा एवं शुभम कोटनाला तथा औषधि निरीक्षक, नैनीताल अर्चना सम्मिलित रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत हर्ष फायरिंग करने वाला 01 वांछित को पुलिस ने हिरासत में लिया
A.P.K. फाइल डाउनलोड़ करने की वजह से खाते से उड़ गए थे 99000
ग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी