August 24, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार एवं पिरान कलियर उर्स मेले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार एवं पिरान कलियर उर्स मेले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया*

*हरिद्वार।जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलकर नमूना संग्रह कार्य किया गया।          

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम कैलेश चंद्र टम्टा ने रानीपुर मोड़ स्थित खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया,जिसके तहत उन्होंने एक ग्राहक की शिकायत का संज्ञान लेते हुए,नामी कंपनी के रेस्टोरेंट बर्गर किंग का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिष्ठान का खाद्य तेल एवं दूध सहित दो नमूने जांच हेतु लिए।इसके अतिरिक्त कैलाश चन्द्र टम्टा द्वारा न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में 03 खाद्य कारोबारकर्ताओं/निर्माताओं पर मिथ्या छाप खाद्य सामग्रिक निर्माण पैकिंग एवं विक्रय करने पर खाद्य संरक्षण एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में वाद दायर किए है,जिनमें अधिकतम 03 लाख रुपए तक के जुर्माना का प्राविधान है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की एवं सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आज 24 अगस्त 2026 को पिरान कलियर उर्स/मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, रुड़की द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान मेले में संचालित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने,रेट लिस्ट लगाने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।साथ ही खाद्य पदार्थों को परोसने के लिए मुद्रित/प्रिंटेड कागज का उपयोग न करने तथा खाद्य सामग्री को ढककर एवं सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हल्दी पाउडर, चाय, पोहा एवं देसी घी सहित कुल 04 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील रुड़की कपिल देव, पूर्ति निरीक्षक रुड़की टी.एन. शर्मा एवं श्रीमती नीलम भास्कर उपस्थित रहे।