मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक श्री मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर बुधवार को उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने दोनों शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकोंं पर पुलिस की कार्रवाई, 31 किए गिरफ्तार