*देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में श्री दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद के लिए पद की शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव ने श्री दीपेन्द्र चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। 
श्री दीपेन्द्र चौधरी ने शपथ ग्रहण के पश्चात कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की कृषि भूमि पट्टाधारकों को भूमिधरी का अधिकार दिए जाने की मांग
कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार में 3 किलोमीटर से अधिक लंबाई में बन रहे नए घाट, दिन-रात निर्माण कार्य जारी