September 3, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की सटोरियो/जुआरियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही

कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की सटोरियो/जुआरियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही

पुलिस ने जुआ सट्टा लगाते हुये एक सटोरी को धर दबोचा

आरोपी के कब्जे से 1100/ रू0 व सट्टा पर्ची किये बरामद

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है ।इसी क्रम में दिनांक 02.09.2026 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर पानी की टंकी के पास से अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी जाविद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को पकड़कर कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1100/ रू0 नगद बरामद किया गया ।

आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 306/26 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विवरण आरोपी-
जाविद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
सट्टा पर्ची व 1100/- रू0 नगद, सट्टा पर्ची

पुलिस टीम-
1. कानि0 कुलदीप
2. कानि0 कुँवर राणा