हरिद्वार पुलिस
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूलों के आसपास पुलिस की विशेष सतर्कता
स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग कर परखे गए सुरक्षा मानक एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था
विद्यालयों के आसपास संदिग्ध/असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा विशेष चेकिंग अभियान
आज दिनांक 03.09.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित विद्यालयों में छुट्टी के समय लगभग 13:00 बजे से 15:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

अभियान के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा एवं छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों एवं उनके आसपास पुलिस बल द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।
चेकिंग अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु प्रयुक्त स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई तथा वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था का परीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यालयों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने अथवा खड़े रहने वाले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई।
हरिद्वार पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों एवं उनके आसपास नियमित रूप से चेकिंग एवं निगरानी अभियान संचालित किए जाते रहेंगे।


More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान