
हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 04 सितम्बर, 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 सितम्बर, 2026 को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी तथा जनपद में वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम–2005 की धारा–30(2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बालहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन दिनांक 05-09-2026 (शनिवार) को बन्द रखने के आदेश निर्गत किए गए है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, समस्त तहसील एवं सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय/विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम–2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान