September 5, 2026

चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी

कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी

एक आरोपित को अवैध देशी तमंचा 315 वोर मय 01जिन्दा कारतूस के साथ धर दवोचा

किसी वारदात/घटना की फिराक में था आरोपित

हरिद्वार पुलिस ने किया आर्म एक्ट में अभियोग पंजीकृत

आरोपित पूर्व में भी चोरी के मामले में कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा चुका है

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनाक-04-09.2026 की रात्रि में दौराने गश्त पुल जटवाड़ा के आगे नहर पटरी पुरानी वाली बैराज के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति की जामा तलाशी में 01अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01अदद जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया नाम व पता पूछने पर अपना नाम रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज निकट उमर मस्जिद सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया जो कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे था।
घटना से पहले ही ज्वालापुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

आरोपित नशा करने का आदि है जो पूर्व में भी चोरी के मामले में कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा चुका है।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर A.ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम व पता आरोपित
रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज निकट उमर मस्जिद सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
मूल निवासी-मुस्तफाबाद पदार्था निकट पंचायती घर के पास थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1-01अदद देशी तमन्चा (315 बोर)
2-01 जिन्दा कारतूस

आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स-109/2026 धारा 4/25 आर्म एक्ट
2-मु0अ0स-516/2026 धारा 305 (ए)317 बीएनएस

पुलिस टीम
1-प्रभारी चौकी बाजार पुष्कर सिंह चौहान
2-कांस्टेबल मनोज डोभाल
3-कांस्टेबल रवि कुमार
4-कांस्टेबल आलोक नेगी