समाचार पत्र-पत्रिकाओं की सूचीबद्धता एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 तक
हरिद्वार, हरिद्वार द्वारा जनपद से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की नई सूचीबद्धता तथा पूर्व में सूचीबद्ध समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण के संबंध में आवश्यक सूचना।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून द्वारा समाचार पत्र-पत्रिकाओं की सूचीबद्धता एवं सूचीबद्धता नवीनीकरण के लिए बैठक प्रस्तावित है।
इसके क्रम में जनपद हरिद्वार से नियमित रूप से प्रकाशित होने वाले ऐसे नए समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं, जो पिछले 18 माह से लगातार प्रकाशित हो रहे हैं, वे सूचीबद्धता हेतु निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट-1) में पूर्ण विवरण एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 15 सितंबर 2026 तक जिला सूचना कार्यालय, हरिद्वार में जमा कर सकते हैं।
जिन समाचार पत्र-पत्रिकाओं द्वारा पूर्व में सूचीबद्धता अथवा सूचीबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, पूर्व में प्रस्तुत आवेदनों के क्रम में वर्ष 2025-26 की वार्षिक विवरिणीका जमा करना सुनिश्चित करना होगा।
निर्धारित तिथि 15 सितंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन का निर्धारित प्रारूप जिला सूचना कार्यालय, हरिद्वार एवं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।

More Stories
जनपद के सभी सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए उपसमितियों का गठन, 15 सितंबर तक प्रस्तुत होगी जांच रिपोर्ट
हुड़दंग मचा रहे बाइकर्स पर चला हरिद्वार पुलिस का डंडा
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी