*पं. गोविन्द बल्लभ पंत का जीवन युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायी : जिलाधिकारी*
भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंडित पंत जी एक प्रखर राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ सच्चे देशभक्त और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का महान व्यक्तित्व, आदर्श एवं कृतित्व आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेते हुए युवा पीढ़ी को देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उनका योगदान एवं विचार सदैव स्मरणीय और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी रहेंगे।

More Stories
रानीपुर पुलिस एवं गौवंश स्क्वाड की संयुक्त छापेमारी
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद