September 11, 2026

मतदान एवं मतगणना हेतु कार्मिकों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन

रुद्रपुर नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के मतदान एवं मतगणना हेतु कार्मिकों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को किया गया।
नगर पालिका परिषद किच्छा में मतदान हेतु 56 बूथ बनाये गये है जबकि नगर पालिका परिषद सिरौलीकला में 13 बूथ बनाये गये है। दोनों नगर पालिका परिषदों में मतदान हेतु रिजर्व सहित कुल-87 पोलिंग पार्टिया बनायी गयी है। जिनमे 348 मतदान कार्मिक लगाये गये है। इसी तरह नगर पालिका परिषद किच्छा के मतगणना हेतु 20 टेबल व सिरौलीकला में 04 टेबल मतगणना हेतु लगाये जायेगें। जिनमे कुल-120 मतगणना कर्मिक तैनात किये गये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्मिकों का 15 सितम्बर को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हाॅल में प्रशिक्षण होगा तथा मतगणना कार्मिकों को 16 सितम्बर को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हाॅल में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
रेंडमाइजेशन में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक गोपाल गिरी गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी/सहायक नोडल कार्मिक हरेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय शेखर चन्द्र पाण्डे आदि मौजूद थे।