जिला सूचना अधिकारी नैनीताल श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त
जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनपद रुद्रप्रयाग के मीडिया प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।
जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग के.एल. टम्टा ने स्वर्गीय श्री गिरिजा शंकर जोशी की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री जोशी का आकस्मिक निधन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग के कर्मचारियों तथा जनपद रुद्रप्रयाग के मीडिया प्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, चंद घंटों में तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया बरामद
गलतफहमियाँ होगी दूर, गुंडई का किया जाएगा पूरा इलाज