माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, सीएमओ डॉ. गोस्वामी और प्राचार्य डॉ. भैंसोड़ा ने किया रक्तदान ।
रूद्रपुर ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पंडित राम सुमेर राजकीय मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में तथा जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैंसोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शुभारंभ के उपरांत दोनों अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर में 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदान की प्रक्रिया को चिकित्सीय देखरेख में संपन्न कराया गया तथा रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक पहल है जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य चिकित्सीय परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी हो सकता है।
शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील