पुलिस लाइन रोशनाबाद
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार
विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना
पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
आज दिनांक 17/09/26 को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव द्वारा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में आयोजित पूजा कार्यक्रम में संपूर्ण विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा एवं समस्त उपकरणों और असल्लाह की पूजा अर्चना कर जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।

उक्त अवसर पर सीओ सदर/ लाइन एस.पी. बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही जनपद की समस्त थाना कार्यालय में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गईl

More Stories
तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में मा गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद का दिया एवं सेवा संकल्प अभियान का प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ
प्रवक्ता सूरज सिंह ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर DIET रुद्रप्रयाग का बढ़ाया गौरव
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण