फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर साप्ताहिक बैठक आयोजित
01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है विशेष गहन पुनरीक्षण
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 20 अक्टूबर से सम्भावित FLC
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में बताया गया कि प्रारूप-6, 7 एवं 8 से प्राप्त दावों,आपत्तियों पर नोटिस एवं सुनवाई की प्रक्रिया 28 सितम्बर, 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके पूर्ण होने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर, 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में अवगत कराया गया कि अब तक कुल 43,551 फॉर्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5,819 अनप्रोसेस्ड हैं, 12,561 फॉर्म अस्वीकृत हुए हैं तथा 25,124 ई-रोल अपडेट किए गए हैं। साथ ही बताया गया कि Multiple Entries (Photo Similar Entries-PSE / Demographic Similar Entries-DSE) के संबंध में बीएलओ ऐप पर किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कोई एंट्री प्रदर्शित नहीं हो रही है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ नियमित साप्ताहिक बैठकें हो रही हैं। आज की बैठक में दो-दो पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि रामनगर, नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा के प्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़े। प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का विस्तार से समाधान किया गया। SIR प्रक्रिया लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ण हो चुकी है, जिस पर प्रतिनिधियों ने संतुष्टि व्यक्त की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में EVM एवं VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की जाएगी। जनपद में कुल 1541 BU, 2416 CU तथा 2524 VVPAT उपलब्ध हैं, जिनकी FLC 20 अक्टूबर, 2026 से सम्भावित है।
बैठक में बताया गया कि FLC में प्रत्येक राजनीतिक दल से दो अधिकृत प्रतिनिधि प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रवेश हेतु विधिवत प्रवेश पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए दलों को अपने प्रतिनिधियों का नाम, मोबाइल नंबर, पिता/पति का नाम, पूरा पता, आधार/वोटर आईडी नंबर, आधार/वोटर कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो-दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने होंगे।
बैठक में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित कांग्रेस से मयंक भट्ट, रामसिंह नगरकोटी, अनिल अग्रवाल, प्रशांत जोशी, संजू उप्रेती, इशरत अली, भाजपा से दिनेश खुल्वे, बहादुर सिंह नगदली, प्रकाश पटवाल, मनीष पाल, आनंद सिंह बिष्ट, बसपा से जगदीश चंद्र टम्टा तथा आप से अब्दुल कादिर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी
आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर के तहत 10 होनहार विद्यार्थियों को ₹4.94 लाख की शुल्क सहायता की प्रदान