
हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा 30 सितम्बर (बुधवार) को आयोजित रोजगार मेला प्रशासनिक अव्यवस्था और खोखले दावों की भेंट चढ़ गया। मेले में बड़ी संख्या में कंपनियां आने का दावा किया गया था, जिसे सुनकर जिलेभर से सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवा उम्मीद लेकर पहुंचे थे। लेकिन मौके पर मात्र 2 से 3 कंपनियां ही आईं, जिससे युवाओं के हाथ सिर्फ निराशा और आक्रोश लगा।
सुबह से ही कतारों में खड़े युवाओं का कहना है कि सेवायोजन कार्यालय ने बड़े-बड़े दावे करके उन्हें बुलाया था, लेकिन मौके पर नाममात्र की कंपनियां ही नजर आईं। स्थिति संभालने और केवल औपचारिकता (फॉर्मेलिटी) पूरी करने के लिए कार्यालय कर्मचारियों ने युवाओं से एक-एक फॉर्म भरवाकर जमा कर लिया और उन्हें वापस भेज दिया।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
जिला कोषागार रुद्रप्रयाग में आहरण-वितरण अधिकारियों एवं लेखा संवर्ग के कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित