थाना पथरी
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पथरी पुलिस के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
थाना अध्यक्ष पथरी एवं चौकी प्रभारी फेरूपुर की अगुवाई में जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
आज दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर थाना अध्यक्ष पथरी एवं चौकी प्रभारी फेरूपुर की अगुवाई में जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों एवं आम जनमानस द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान दिया गया।

पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

More Stories
कौन बनेगा लखपति दीदी”comedy show तथा” लखपति दीदी फैशन शो”
संविदा पर नियुक्त चालक ने अधिकारी को मारी गोली, कनखल पुलिस ने हिरासत में लिया
पलायन की राह छोड़ सेब की बागवानी को बनाया आजीविका का आधार, खुद बने आत्मनिर्भर और दूसरों के लिए सृजित किए रोजगार के अवसर