विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायिका के तौर पर तैनात पीआरडी गीता राजपूत की माता 78 वर्षीय मुन्नी चौहान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन होने से शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोजनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री अमित शर्मा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, अमित शर्मा, ने दिवंगत मुन्नी देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ढाढस बंधाया। सिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों, एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल, राजू, राजेंद्र, सागर, परवीन कश्यप, अमर, रोहित, रेखा वाल्मीकि, बलवीर सिंह, श्यामसिंह अजय आदि ने भी खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर दिवंगत मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी।

More Stories
डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है:रंजन कुमार
कुंभ-2027 की पेशवाईयों को लेकर तैयारियां शुरू
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर परमार्थ निकेतन में विशेष यज्ञ का आयोजन